अपनी बात

धनबाद में भाजपा की परिवर्तन यात्रा को लेकर हुई बैठक की निकली हवा, हवा निकालने में किसी और ने नहीं बल्कि भाजपा के अर्श से लेकर फर्श तक बैठे नेताओं ने ही मुख्य भूमिका निभाई

भाजपा पूरे प्रदेश में परिवर्तन यात्रा निकालने जा रही है। उनके प्रदेश स्तर के नेता खुब परिवर्तन यात्रा को लेकर ताल-ठोक रहे हैं। इस परिवर्तन यात्रा की सफलता को लेकर कई जगहों पर बैठकें भी आयोजित हो रही हैं। उस बैठक का क्या हाल है? उस बैठक के बारे में आप किसी मीडिया या किसी पत्रकार से मत पूछिये, नहीं तो वो भाजपा के टुकड़ें पर पलनेवाला होगा तो वो जो आदमी बैठक में नहीं भी पहुंचा होगा, उसके बारे में भी बता देगा कि हां-हां, हमने अपनी आंखों से आठ-आठ बार देखा था, वो आदमी पहुंचा हुआ था। लेकिन अगर भाजपा के ही किसी पदाधिकारी के फेसबुक वॉल पर नजर डालेंगे तो आपको उस बैठक की खासियत व सच्चाई स्पष्ट रुप से दिख जायेगी।

और अब हम आपको लिये चलते हैं, धनबाद। धनबाद भाजपा के जिला महामंत्री मानस प्रसून ने एक सूचना जारी की थी। जिसमें बताया गया था कि आज परिवर्तन यात्रा को लेकर तीन बजे जिला कार्यालय में एक आवश्यक बैठक रखी गई है। जिसमें रवीन्द्र राय मौजूद रहेंगे। बैठक में सांसद ढुलू महतो, निर्वतमान सांसद पीएन सिंह, कलस्टर प्रभारी, धनबाद विधायक राज सिन्हा, जिला प्रभारी, जिला विधानसभा प्रभारी व प्रदेश कार्यसमिति के सदस्य, जिला मोर्चा अध्यक्ष, मंडल अध्यक्ष आदि को शामिल होना जरुरी है।

लेकिन आज सच्चाई क्या है। बैठक तीन बजे शुरु होती है। परिवर्तन यात्रा की बैठक को संपन्न कराने के लिए प्रदेश मुख्यालय से भाजपा के पूर्व सांसद रवीन्द्र राय पहुंच चुके हैं। अब नीचे का एक फोटो देखिये। ये फोटो रंजीत कुमार बिल्लू जो धनबाद भाजपा के सोशल मीडिया से जुड़ा हैं। उसने 44 मिनट पहले एक विडियो और कुछ फोटो शेयर किये हैं। उस फोटो को आप देखेंगे तो आपको भाजपा की सही स्थिति पता लग जायेगी।

बैठक खत्म हो चुकी है। बैठक खत्म होने के बाद तक की स्थिति यह है कि न तो सांसद ढुलू महतो और न ही निर्वतमान सांसद पी एन सिंह इस बैठक में दिखाई पड़ रहे हैं। विधायक राज सिन्हा, कलस्टर प्रभारी अग्निमित्रा पॉल, धनबाद विधानसभा के प्रभारी सुनील पासवान, झरिया विधानसभा प्रभारी नीतेश चंद्रवंशी, बाघमारा विधानसभा प्रभारी, जिला पदाधिकारी में राज कुमार श्रीवास्तव, प्रदेश मंत्री सरोज सिंह, 21 जिला पदाधिकारी 17 मंडल अध्यक्ष, 8 प्रदेश कार्य समिति सदस्य, निवर्तमान महापौर समेत कई प्रमुख भाजपा के अधिकारी गायब दिखाई पड़ रहे हैं। लेकिन जैसे ही बैठक समाप्त होती है।

रवीन्द्र राय गायब हुए लोगों को रिंग करते हैं। उन्हें बुलाते हैं। तब जाकर स्थिति थोड़ी स्थिति सुधरती हैं। उसके बाद विधायक राज सिन्हा, निर्वतमान महापौर तथा कुछ प्रमुख भाजपा के अन्य अधिकारी जिला कार्यालय में दिखाई देते हैं, इनके पहुंचने के बाद भी, इनके चेहरे को पढ़ने की कोशिश कीजिये। आपको इनके अंदर की छुपी भावनाएं पढ़ने में आपको ज्यादा दिक्कत नहीं होगी। इसके बाद 14 मिनट पहले रंजीत कुमार बिल्लू के ही पोस्ट पर कुछ दुसरा नजारा देखने को मिलता है। वो फिर से कुछ फोटों को अपने फेसबुक पर शेयर करता हैं। फोटो नीचे दिया गया हैं। आप स्वयं देखें।

सवाल उठता है कि जब बैठक का समय होता हैं। तो जिन्हें होना चाहिए। वो होते ही नहीं हैं और जब बैठक समाप्त होता हैं तो जिसे बैठक लेना हैं, वो आवाज लगाता हैं तब कुछ लोग जो नहीं पहुंचना चाहते हैं, वे बेमन से पहुंचते हैं। रही बात सांसद ढुलू महतो की तो उसे बैठक में बुलाने की ताकत तो धनबाद में किसी भाजपा नेता की नहीं और न रवीन्द्र राय की हैं। वो क्यों पहुंचेगा। रही बात पीएन सिंह वो तो भाजपा के कुछ नेताओं के क्रियाकलापों से ही हैरान और परेशान है। ढुलू महतो तो उन्हें हमेशा अपमान करने का कोई न कोई बहाना ढुंढता ही रहता हैं। ऐसे में वे इन बैठकों से अब दूरी बना रहे हैं तो कोई गलत नहीं कर रहे हैं।

कुल मिलाकर देखा जाये तो आज की धनबाद में हुई बैठक साफ बता रहा है कि भाजपा की परिवर्तन यात्रा का धनबाद जैसे इलाकों में क्या हश्र होने जा रहा हैं। भाजपा के अर्श से लेकर फर्श तक के नेताओं व कार्यकर्ताओं के अंदर चल रही उठा-पटक भाजपा को नेस्तनाबूद करने के लिए काफी है। ऐसे भी भाजपा कार्यकर्ता वर्तमान जिलाध्यक्ष से खार खाये हुए हैं। कुछ भाजपा कार्यकर्ता को विधायक पसन्द नहीं हैं तो कुछ को सांसद का चेहरा और उसकी हरकत तक पसंद नहीं हैं। ऐसे में भाजपा की परिवर्तन यात्रा की हवा यहां निकलनी तय है।