राजनीति

पत्रकार अन्नी अमृता ने अपनी घोषणा के अनुरूप जमशेदपुर पश्चिम सीट से चुनाव लड़ने के लिए खरीदा नामांकन पत्र, अधिवक्ता सुधीर कुमार पप्पू और प्रस्तावक कुंदन सिंह रहे मौजूद, राजनीतिक क्षेत्रों में अन्नी बनी चर्चा की केन्द्र

झारखंड विधानसभा चुनाव 2024 का आगाज हो चुका है। आज से चुनाव की अधिसूचना जारी होने के साथ ही नामांकन की प्रक्रिया आज से शुरु गई। प्रखर पत्रकार सह सामाजिक कार्यकर्ता अन्नी अमृता ने आज 49 जमशेदपुर पश्चिम विधानसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ने के लिए नामांकन फॉर्म खरीदा। इस अवसर पर उनके साफ अधिवक्ता सुधीर कुमार पप्पू और प्रस्तावक कुंदन सिंह भी मौजूद थे। अन्नी ने जैसे ही नामांकन फॉर्म खरीदा, वो जमशेदपुर के राजनीतिक क्षेत्रों में चर्चा का विषय बन गई।

हालांकि इस साल जनवरी में ही अन्नी अमृता ने प्रेस वार्ता कर घोषणा कर दी थी कि वह जमशेदपुर पश्चिम विधानसभा से बतौर निर्दलीय पत्रकार चुनाव लड़ेंगी। जब वो चुनाव लड़ने का ऐलान की थी। तब भी जमशेदपुर में वो चर्चा का विषय बन गई थी। ज्यादातर राजनीतिक पंडितों ने उस वक्त कहा था कि अब जमशेदपुर पश्चिम को एक नया कैंडिडेट अन्नी अमृता के रूप में मिलने जा रहा है। जिसका फायदा जमशेदपुर पश्चिम की जनता उठा सकती है।

सच्चाई यही है कि अन्नी अमृता झारखंड के प्रखर और मुखर पत्रकारों में से एक रही हैं जो अपना बेबाक पत्रकारिता के लिए जानी जाती हैं। पत्रकारिता के माध्यम से वह पिछले दो दशकों से जनसेवा में जुटी हैं। ईटीवी बिहार/झारखंड में वे वर्षों बतौर कोल्हान ब्यूरो हेड सह चीफ रिपोर्टर अपनी सेवा दे चुकी हैं। बदलते समय के साथ उन्होंने वेब पत्रकारिता में कदम रखते हुए द न्यूज पोस्ट और शार्प भारत के साथ भी काम किया और आजकल वे बिहार झारखंड न्यूज नेटवर्क डॉट कॉम से जुड़ी हुई हैं।

सोशल मीडिया खासकर ट्विटर पर है जोरदार उपस्थिति

अपनी बेबाक और ईमानदार पत्रकारिता के लिए जानी जानेवाली अन्नी अमृता ट्विटर पर खासा सक्रिय हैं और ज्यादातर मामलों का निपटारा वे उसके माध्यम से करवा देती हैं। जिला प्रशासन, पुलिस प्रशासन और सरकार का ध्यान आकृष्ट करते हुए वे ट्विटर पर मामलों को रखती हैं जिनका समाधान होता है। फेसबुक और इंस्टाग्राम पर भी उनकी उपस्थिति सराहनीय है।

बदलाव की बहार, बेटी है इस बार, क्या आप हैं तैयार, इस नारे के साथ वे चुनावी समर में कूदने जा रही हैं। महिला सुरक्षा, शिक्षा,स्वास्थ्य, नागरिक सुविधाओं और अन्य मापदंडों पर जमशेदपुर पश्चिम के वृहद और व्यापक विकास के इरादे के साथ उन्होंने चुनाव लड़ने का पहला कदम बढ़ाया है। अपनी पत्रकारिता के माध्यम से वे दो दशकों से इस क्षेत्र में आवाज उठाकर कई विकास कार्य करवा चुकी हैं। उनकी खबरों का संज्ञान लेकर ही क्षेत्र में सड़कें बनीं और जलापूर्ति योजना परवान चढ़ी।

अन्नी अमृता क्षेत्र  में लगातार सक्रिय रही हैं। पिछले दिनों अन्नी अमृता की पहल पर मानगो ओल्ड पुरुलिया रोड स्थित खुदा बख्श कॉलोनी के क्रॉस रोड-3 की सड़क मानगो नगर निगम की ओर से बनवाई गई। जिससे वहां के लोग काफी खुश हैं। ज्ञातव्य है कि वहां बीस सालों से सड़क नहीं थी। यह खबर इलाके में चर्चा का विषय बन गई है और बड़ी संख्या में लोग अन्नी अमृता को एक बेहतर विकल्प के रुप में देख रहे हैं। बता दें कि पिछले दो दशकों से जमशेदपुर पश्चिम के विधायक बारी-बारी से कांग्रेस नेता बन्ना गुप्ता और सरयू राय रहे हैं। अब जनता को अन्नी अमृता के रूप में एक नया विकल्प मिलने जा रहा है। जिसको लेकर पूरे जमशेदपुर पश्चिम क्षेत्र में अन्नी चर्चा का विषय बन गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *