धनबाद के पांच लिम्का बुक रिकॉर्ड होल्डर को केन्द्रीय ग्रामीण विकास राज्य मंत्री कमलेश पासवान ने संविधान गौरव दिवस अभियान कार्यक्रम में किया सम्मानित
गत् गुरुवार को धनबाद के बेकार बांध स्थित ब्लेसिंग हॉल में भारतीय जनता पार्टी द्वारा आयोजित संविधान गौरव दिवस अभियान कार्यक्रम में अम्बेडकर स्कूल ऑफ़ मार्शल आर्ट्स के अध्यक्ष सह मुख्य प्रशिक्षक सह लिम्का बुक रिकार्ड होल्डर एवं अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी अनिल बांसफोर, लिम्का बुक रिकॉर्ड होल्डर सुनील बांसफोर, लिम्का बुक रिकार्ड होल्डर अमरजीत बांसफोर, लिम्का बुक रिकार्ड होल्डर मुकेश बांसफोर, लिम्का बुक रिकॉर्ड होल्डर सुयश भारती खिलाड़ियों को भारत सरकार के ग्रामीण विकास राज्य मंत्री कमलेश पासवान ने शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया।
वहीं अम्बेडकर स्कूल ऑफ़ मार्शल आर्ट्स के अध्यक्ष सह मुख्य प्रशिक्षक अनिल बांसफोर, लिम्का बुक रिकॉर्ड होल्डर सुनील बांसफोर, अमरजीत बांसफोर, मुकेश बांसफोर, सुयश भारती एवं तलवारबाजी के स्टेट प्लेयर अखिलेश बांसफोर, रूपेश, नितेश, निकेश इन सभी खिलाडियों ने मंत्री कमलेश पासवान ग्रामीण विकास राज्य भारत सरकार को बाबा साहेब डॉ. भीमराव अम्बेडकर जी की तस्वीर सौंपी।
इस कार्यक्रम के दौरान धनबाद के सजायाफ्ता दबंग भाजपा सांसद ढुलु महतो, धनबाद विधायक राज सिन्हा, भाजपा के धनबाद महानगर जिला अध्यक्ष श्रवण राय के साथ-साथ कई गणमान्य लोग उपस्थित थे। इस बात की जानकारी विद्रोही24 को अनिल बांसफोर ने दूरभाष पर दी। अनिल बांसफोर की टीम ने बड़े ही कम समय में अपनी प्रतिभा के बल पर ऊंची मुकाम हासिल की है। कुछ दिन पहले की ही बात है कि अनिल बांसफोर को कोल इंडिया के चेयरमैन पी एम प्रसाद ने कोलकाता मुख्यालय में बुलाकर उन्हें उनके द्वारा किये जा रहे बेहतर कार्यों के लिए सम्मानित किया था।