चार फरवरी को सार्वभौम शाकद्वीपीय ब्राह्मण महासभा मनायेगी रांची के देवी मंडप रोड हेसल स्थित सूर्य मंदिर में सूर्य सप्तमी समारोह, सम्मानित होंगे कई शाकद्वीपीय विद्वान
रांची देवी मण्डप रोड हेसल सरोवरनगर सूर्य मंदिर में सार्वभौम शाकद्वीपीय ब्राह्मण महासभा रांची जिला की बैठक श्री विभाकर मिश्र की अध्यक्षता में संपन्न हुई। विगत वर्ष की तरह इस वर्ष चार तारीख मंगलवार को माघ मास शुक्ल पक्ष अचला सप्तमी के शुभ अवसर पर रांची देवीमंडप रोड हेसल, सरोवरनगर स्थित सूर्य मंदिर सह भास्कर-भवन में धूमधाम से 48 वां सूर्य सप्तमी समारोह मनाने का निर्णय लिया गया।
कार्यक्रम सुबह 9:30 बजे से भगवान भास्कर की सामूहिक पूजन-अर्चना, आदित्य ह्रदय स्त्रोत का पाठ हवन, आरती, भोग का वितरण के पश्चात सभागत सुबंधुओ का सम्मान, अध्यक्ष संबोधन, मंत्री द्वारा वार्षिक प्रतिवेदन की प्रस्तुति, कोषाध्यक्ष द्वारा वार्षिक प्रतिवेदन, वृद्ध पूज्यवारों का सम्मान जिसमें श्री राम शंकर मिश्र, श्री मोहन लाल पाठक, डॉ धर्मेंद्र कुमार मिश्र को सम्मानित किया जाएगा। सभागत अतिथियों के विचार तथा अंत में सामूहिक तीन बजे से सह-भोज होगा।
इस बैठक में महासभा रांची जिला के अध्यक्ष विभाकर मिश्र, उपाध्यक्ष उमाकांत मिश्र, दिग्विजय पाठक, मंत्री मिथिलेश कुमार मिश्र, सह-मंत्री अरविंद कुमार मिश्र, इंदु देवी, संगठन मंत्री शशि भूषण मिश्र, कोषाध्यक्ष संजय कुमार पाठक, मीडिया प्रभारी मनोज कुमार पुटू, कार्यकारिणी सदस्य शशिकांत मिश्र, विश्वम्भर शास्त्री आदि उपस्थित थे। यह जानकारी सार्वभौम शाकद्वीपीय ब्राह्मण महासभा रांची ज़िला के मीडिया प्रभारी मनोज कुमार पुटू ने विद्रोही24 को दी।