राजनीति

मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन से उनके आवास पर मिले आम लोग, मुख्यमंत्री ने उनकी समस्याओं को ध्यान से सुना, अधिकारियों को दिये दिशा-निर्देश

मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन से कांके रोड, रांची स्थित मुख्यमंत्री आवासीय परिसर में आज राज्य के विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे आम लोगों ने मुलाकात कर, अपनी समस्याओं से उन्हें अवगत कराया। मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन का जैसा स्वभाव है, उन्होंने स्वयं एक-एक कर लोगों से रूबरू होकर, उनकी समस्याओं एवं परेशानियों को जाना तथा उनसे आवेदन प्राप्त किये।

मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने सभी आवेदनों पर समुचित समाधान एवं निराकरण का भरोसा लोगों को दिलाया। मौके पर मुख्यमंत्री ने संबंधित अधिकारियों को समस्याओं के त्वरित निराकरण हेतु निर्देश भी दिए। उन्होंने कहा कि जन समस्याओं के समाधान हेतु उनकी सरकार निरंतर कार्य कर रही है। समस्याओं के त्वरित निराकरण के लिए राज्य सरकार संकल्पबद्ध है।

मौके पर कई विभिन्न संगठनों के लोगों ने भी मुख्यमंत्री से मुलाकात की। ज्ञातव्य है कि कल ही झारखण्ड मुक्ति मोर्चा का दो दिवसीय महाधिवेशन संपन्न हुआ हैं। जिसमें मुख्यमंत्री ने स्वयं अपनी पार्टी के नेताओं व कार्यकर्ताओं को आह्वान किया था कि वे आम नागरिकों से मिलें तथा उनकी समस्याओं का समाधान करने में जुटे, सामाजिक ताना-बाना को जो छिन्न-भिन्न करने की कोशिश कर रहे हैं, उसका डटकर मुकाबला करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *