राजनीति

धनबाद, टाटा, गुमला, रांची में धमाल मचाने के बाद कार्यकर्ताओं ने दुमका में लाया भूचाल, दी अल्टीमेटम, काठीकुंड मामला नहीं सलटाया तो अपना नुकसान कराने को तैयार रहे भाजपा

उपर में जो तस्वीर देख रहे हैं। वो हैं दुमका जिले के काठीकुंड क्षेत्र का। काठीकुंड क्षेत्र के सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने कल काठीकुंड के डाकबंगला परिसर में एक बैठक की है। बैठक कर अपने जिलाध्यक्ष और प्रदेशस्तरीय नेताओं को लिखित अल्टीमेटम दिया है कि अगर वर्तमान मनोनीत काठीकुंड मंडल अध्यक्ष अभिजीत सुमन को शीघ्र नहीं हटाया गया तो भाजपा अपना मिट्टी पलीद कराने के लिए तैयार रहे।

कार्यकर्ताओं का कहना है कि पांच दिनों में मंडल अध्यक्ष पर वे निर्णय लें तथा उसे हटाकर भाजपा के किसी भी वैसे समर्पित कार्यकर्ताओं को सर्वसम्मति से मंडल अध्यक्ष बनाये जो इसके लायक हो। जो पार्टी को मजबूती दे सकें। कार्यकर्ताओं का आरोप था कि वर्तमान में जिसे मंडल अध्यक्ष बनाया गया है, वो इसके योग्य ही नहीं हैं और न ही वो पार्टी को उतना समय दे सकता है।

पार्टी कार्यकर्ताओं का यह भी कहना है कि उनलोगों ने इसकी सूचना जिलाध्यक्ष और अन्य नेताओं को दे दी हैं। कल इसकी लिखित सूचना भी जारी कर दी गई। अगर उनकी बातों को नहीं माना गया तो काठीकुंड के सभी समर्पित कार्यकर्ता भाजपा से सामूहिक रुप से इस्तीफा दे देंगे, जिसका नुकसान भाजपा को आनेवाले विधानसभा चुनाव में उठाना पड़ेगा, जिसकी जिम्मेवारी उनकी नहीं होगी।

राजनीतिक पंडितों का मानना है कि जब से भाजपा ने जिला कमेटियों का गठन किया है। तभी से पूरे प्रदेश में बवाल है। यह बवाल थमने का नाम नहीं ले रहा हैं। कभी धनबाद, तो कभी जमशेदपुर तो कभी गुमला तो कभी रांची और अब ये आग दुमका को निगल रहा है। यहां प्रदेश मुख्यालय में बैठे तरमाल खा रहे प्रदेश स्तर के नेता को लग रहा हैं, कि सब कुछ ठीक है, लेकिन दरअसल कहीं कुछ ठीक नहीं हैं। अगर यही हाल रहा तो पूरे प्रदेश में भाजपा विधानसभा चुनाव में सिंगल डिजिट में सिमट जायेगी।

पूरे प्रदेश में घट रही ऐसी घटनाओं के लिए भाजपा के पुराने व समर्पित कार्यकर्ता दीपक प्रकाश, आदित्य साहू, प्रदीप वर्मा, कर्मवीर सिंह आदि को इसके लिए जिम्मेदार ठहरा रहे हैं। सभी का कहना है कि ये लोग सभी मिलकर भाजपा को पूर्णतः डूबोने में लगे हैं। आश्चर्य है कि केन्द्र के नेता भी इन्हीं पर सारा दारोमदार देकर स्वयं को बेहतर स्थिति में होने का गुमान पाले हैं। विद्रोही 24 को कहना है कि आज विधानसभा चुनाव हो जाये, तो अब जो स्थिति हैं, भाजपा को तो अब बूथ पर बैठने के लिए कार्यकर्ताओं के लाले पड़ जायेंगे।