राजनीति

बाबूलाल मरांडी का बयान कांग्रेस का आईटी सेल चीन से हो रहा ऑपरेट, साथ ही राहुल गांधी जवानों को सेना के अधिकारियों के खिलाफ भड़का रहे

झारखण्ड के प्रथम मुख्यमंत्री व वर्तमान में भाजपा विधायक दल के नेता व भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने कांग्रेस पार्टी पर आरोप लगाया है कि उसकी आईटी सेल चीन से ऑपरेट हो रहा है। इसकी जांच होनी चाहिए। आईटी सेल का लोकेशन चीन के सियाचुन तथा डोमेन नाम कांग्रेसआईटीसेल डॉट कॉम बताया जा रहा है। भाजपा नेता बाबूलाल मरांडी ने इसका एक फोटो भी जारी किया है।

भाजपा नेता बाबूलाल मरांडी ने इस बात का खुलासा अपने टिव्ट के माध्यम से किया है। जिसमें उन्होंने लिखा है कि “ये चौकाने वाला खुलासा है। मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस का आईटी सेल चीन से ऑपरेट हो रहा है? इसकी जांच होनी चाहिए। लोकेशन “Siachuan, chaina and Domain name : CongressITcell.com !!”

बाबूलाल मरांडी ने यह ट्विट आज यानी 16 सितम्बर को प्रातः 8.30 मिनट पर की है। मतलब साफ है कि भाजपा ने इसे बड़ा मुद्दा बनाने का फैसला कर लिया है और इस मुद्दे को लेकर कांग्रेस को घेरने का भी मन बना लिया है। ज्ञातव्य है कि चीन हमेशा से भारत विरोधी कार्य करता रहा है। कभी वो भारत के खिलाफ नक्शा पास करता है, तो कभी भारत के कई इलाकों पर अपने अधिकार की बात करता है, तो कभी समय-समय पर घुसपैठ भी करता रहता है, जिसका जवाब भारतीय सेना समय-समय पर उसकी कुटाई करके देते रहती हैं।

लेकिन पता नहीं क्यों? भारत की कुछ राष्ट्रीय पार्टियों का चीन से इतना गहरा प्रेम व लगाव क्यों हैं? वे कुछ ऐसी हरकतें समय-समय पर करते रहते हैं, जिससे भारत की जनता का क्रोध इनके प्रति भड़कता रहता है, साथ ही भारतीय सेना के अधिकारी व जवान भी इनके प्रति आक्रोश रखा करते हैं, ये अलग बात है कि वे अपना गुस्सा प्रकट नहीं करते।

बाबूलाल मरांडी ने एक ओर विडियो जारी करते हुए ट्विट किया है, जिसमें कांग्रेस के राहुल गांधी भारतीय जवानों के साथ बैठे हैं और कुछ ऐसी बातें कर रहे हैं, जिसे कोई भी व्यक्ति सही नहीं ठहरा सकता। बाबूलाल मरांडी ने ट्विट में लिखा है कि क्या कांग्रेस के युवराज हर भारतीयों के लिए गर्व का प्रतीक हमारी सेना में फूट डालना चाहते हैं? आखिर वे किसके इशारे पर जवानों को ऑफिसर्स के खिलाफ भड़काने की कोशिश कर रहे हैं?