बड़ी खबरः भारत सरकार ने न्यूज 11 के मालिक कुख्यात अरुप चटर्जी को दी गई केन्द्रीय सुरक्षा तत्काल प्रभाव से वापस ली
भारत सरकार ने न्यूज 11 के मालिक कुख्यात अरुप चटर्जी को दी गई केन्द्रीय सुरक्षा तत्काल प्रभाव से वापस ले ली है। सूत्रों के अनुसार यह तत्काल सुरक्षा खुफिया रिपोर्टों के आधार पर वापस ली गई है। चलिये देर से ही सही, केन्द्र सरकार को भी पता चल ही गया कि कुख्यात अरुप चटर्जी को केन्द्र द्वारा दी गई विशेष सुरक्षा सही नहीं था, ये व्यक्ति केन्द्रीय सुरक्षा प्राप्त करने का हकदार नहीं हैं।
विद्रोही24 को ये खबर अभी-अभी तुरन्त मिली है। ज्ञातव्य है कि झारखण्ड विधानसभा चुनाव के दौरान भाजपा के शीर्षस्थ नेता व प्रदेशस्तरीय नेता अरुप चटर्जी के घर पर जाकर सुस्वादु भोजन का आनन्द लेते थे तथा उसके बताये गये मार्गों पर चलना अपनी शान समझते थे। जिसका प्रभाव क्या पड़ा? वो भाजपा को भी पता है और यहां की जनता को भी पता है। उसी का प्रभाव रहा कि आज भाजपा झारखण्ड में कहीं की नहीं रही।
बताया यह भी जा रहा है कि अरुप चटर्जी फिर से केन्द्रीय सुरक्षा को प्राप्त करने के लिए एड़ी चोटी एक किये हुए हैं और भाजपा के कई नेताओं से केन्द्रीय सुरक्षा प्राप्त करने के लिए अनुशंसा करवाने का प्रयास कर रहा हैं। लेकिन उसे सफलता नहीं मिल रही। क्योंकि भाजपा के कई नेता, न्यूज 11 के मालिक अरुप चटर्जी की हरकतों को बहुत अच्छी तरह जानते हैं। इसलिए वे इसकी अनुशंसा करेंगे, इसकी संभावना दूर-दूर तक नजर नहीं आ रही।