अपनी बात

धनबाद की सुप्रसिद्ध महिला चिकित्सक डॉ. नेहा प्रियदर्शिनी इंडियन कॉलेज आफ ऑब्सटेट्रिक्स एंड गायनेकोलॉजी फैलोशिप से हैदराबाद में सम्मानित

6-10 जनवरी को हैदराबाद में आयोजित 66वें अखिल भारतीय प्रसूति रोग कांग्रेस में गत् 9 जनवरी को एफआईसीओजी द्वारा अवार्ड सेरोमनी रखा गया। जिसमें सात्विक आईभीएफ धनबाद की संचालिका डा. नेहा प्रियदर्शिनी को आईसीओजी – इंडियन कॉलेज आफ ऑब्सटेट्रिक्स एंड गायनेकोलॉजी फेलोशिप से सम्मानित किया गया। ज्ञात हो कि ICOG (FOGSI) की शैक्षणिक शाखा है।

इस सेमिनार का आयोजन डॉ पारुल कोडवाला की अध्यक्षता में संपन्न हुई। इस अधिवेशन में देश के सभी राज्यों से नामचीन डॉक्टरों ने अपनी उपस्थिति दर्ज की थी। इस कॉन्फ्रेंस में वर्तमान FOGSI अध्यक्ष डॉ. जयदीप टैंक और पूर्व FOGSI अध्यक्ष डॉ. नरेंद्र मल्होत्रा द्वारा संपादित पुस्तक “एंटीबायोटिक्स इन ऑब्स एंड गायनी” भी लॉन्च किया गया।

इसमें खुशी की बात यह है कि इस पुस्तक में एक अध्याय “गर्भावस्था में यौन संचारित संक्रमण” डॉ नेहा प्रियदर्शिनी द्वारा लिखी गई है, जिसकी काफी प्रशंसा की गई। इसके अलावे डॉ मल्होत्रा निहारिका के द्वारा अपने क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य के लिए यंग टैलेंट प्रमोशन कमेटी सर्टिफिकेट भी डॉ नेहा प्रियदर्शिनी को प्रदान की गई। 9 दिसंबर 2023 को नई दिल्ली में इंडियन फर्टिलिटी सोसाइटी के द्वारा आयोजित 19वां वार्षिक अधिवेशन में भी डॉ नेहा को “ईएफएस अचीवर अवॉर्ड” से सम्मानित किया गया था।

पूरे झारखण्ड से एक मात्र डॉ नेहा प्रियदर्शिनी को इस अवार्ड से नवाजा गया। इसके पूर्व 2011 में भी AICOG का आयोजन हैदराबाद में हुआ था, जिसमे डॉ नेहा को सी एल झावेरी अवार्ड से सम्मानित किया गया था। डा. नेहा प्रियदर्शिनी के इस उपलब्धि पर विजय कुमार झा, विश्वनाथ चौधरी, डॉ शिवानी झा, उषा चौधरी, डॉ धीरज चौधरी, अनंत श्रीकृष्णा, मनीषा मीनू, शंकर चौहान, गौतम मंडल, अनुज सिन्हा उर्फ पल्टू, मुन्ना झा, धीरज सिंह समेत अनेक लोगों ने प्रसन्नता व्यक्त की।