अपनी बात

पूर्व मीडिया प्रभारी कुमार निकेश ने कुछ भाजपा नेताओं का नया नामकरण कर एवं एक चैनल के साथ इनके संबंधों के कुकृत्यों की सारी पोल-पट्टी खोलकर रख दी, भाजपा नेताओं को कहीं का न छोड़ा

भारतीय जनता पार्टी के एक युवा नेता ने भाजपा के उन नेताओं की नींद उड़ा दी हैं। जो फिलहाल प्रदेश में शीर्ष पदों पर जमें हैं और अपने क्रियाकलापों से स्वयं को मालामाल कर लिया, साथ ही पार्टी को गर्त में ले जाने में अहम् भूमिका निभा दी व निभा रहे हैं। आश्चर्य है कि पूरे प्रदेश में भाजपा का एक-एक कार्यकर्ता उन नेताओं को पहचान चुका है और नाना प्रकार के विभूषणों से उन्हें विभूषित कर अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त कर रहा हैं।

लेकिन केन्द्र में बैठे नेताओं की क्या मजाल की, इन घटियास्तर नेताओं को सबक सिखाये। उलटे इन नेताओं को सम्मानित ही नहीं, उन्हें सांसद तक बना दिया जा रहा है। जिसका प्रभाव यह पड़ रहा है कि भाजपा में ऐसे लोगों की बन आई हैं। जिन्होंने कुकर्म कर धन अर्जित किया और उसके बल पर इन सांसद बने नेताओं की तरह, वे भी सांसद या विधायक बनने की तैयारी में लग गये हैं।

संभव है, इस बार इनमें से कई कुकर्मी,  विधायक बनकर इठलाने भी लगे। पर राजनीतिक पंडितों का कहना है कि भाजपा में इन दिनों कार्यकर्ताओं के दिलों में लगी आग जरुर ही आज नहीं तो कल ऐसे कुकर्मियों को राख कर देगी तथा भाजपा में कुछ नया परिवर्तन दिखेगा। जो देश, समाज और इस पार्टी के लिए भी बेहतर साबित होगा।

फिलहाल जिस भाजपा कार्यकर्ता ने भाजपा के प्रदेश नेताओं की नींद उड़ा दी हैं। उनका नाम हैं – कुमार निकेश। जो पूर्व में रांची भाजपा महानगर के मीडिया प्रभारी भी रहे हैं। कुमार निकेश के फेसबुक वॉल पर जाये तो आपको पता लगेगा कि वे नीट अहमदाबाद से पढ़ाई भी कर चुके हैं। दिलेर हैं। किसी से डरते नहीं। सत्य को डंके की चोट पर रखते हैं।

सत्य को डंके की चोट पर रखने की कला ने उन्हें कई भाजपा कार्यकर्ताओं को भी जुबां दे दी हैं। अब कई भाजपा कार्यकर्ता भी उनके फेसबुक वॉल पर कमेन्ट्स करने शुरु कर दिये हैं। जिससे भाजपा के प्रदेश के शीर्षस्थ नेताओं की धीरे-धीरे नींद उड़ती जा रही है। कुमार निकेश के फेसबुक वॉल पर हो रहे धमाल से भाजपा के प्रदेश मुख्यालय ही नहीं, बल्कि सभी जिला मुख्यालयों में भी चर्चाएं शुरु हो गई हैं। जब ये नेता भाजपा प्रदेश मुख्यालय से जिला मुख्यालयों में जाते हैं, तो वहां के कार्यकर्ता भी उन्हें गंदी नजरों से देखते हुए, उनका स्वागत करते हैं, क्योंकि स्वागत करना उनकी मजबूरी है।

कुमार निकेश के फेसबुक वॉल को देखें तो भाजपा के प्रदेशस्तरीय नेताओं में कुछ नेता ऐसे हैं। जिन्हें उनकी हरकतों के कारण भाजपा कार्यकर्ताओं ने उनका नया नामकरण किया है। कोई नेता आजकल डेढ़फुटिया, तो कोई बनडमरु, तो कोई भदरु-हनीविक्रेता आदि नाम से जाना जाने लगा है। सर्वाधिक नाम भाजपा में अगर किसी का फेमस हैं तो वो हैं भदरु-हनीविक्रेता का।

कुमार निकेश, जितने लोकप्रिय अभी सत्य को उजागर करने के बाद हुए हैं। उतना वे जब भाजपा महानगर के मीडिया प्रभारी थे। तब नहीं थे। लेकिन आज लोग उनके फेसबुक वॉल पर जा-जाकर नये-नये पोस्ट देखते हैं और हंसते-हंसते लोटपोट हो जा रहे हैं। ये लोटपोट होनेवाले लोग स्वीकार करते हैं कि कुमार निकेश सही लिख रहे हैं। लेकिन इनकी इतनी हिम्मत भी नहीं होती कि वे इन पोस्टों को लाइक कर सकें। फिर भी बहुत सारे ऐसे लोग हैं, जिनकी जमीर अभी तक मरी नहीं हैं। ऐसे लोग अब इनकी पोस्टों को लाइक करने लगे हैं और कमेन्ट्स भी कर रहे हैं।

राजनीतिक पंडित कहते है कि जिनके बारे में लिखा जा रहा है। वे भाजपा नेता अब जान चुके हैं कि किनके बारे में लिखा जा रहा हैं। अगर आप भी भाजपा नेताओं को नजदीक से जानते हैं। उनके पहनावे-ओढ़ावे तथा चाल-चरित्र को नजदीक से जानते हैं तो आपको भी कुमार निकेश के इन पोस्टों को देखकर ये जानते हुए देर नहीं लगेगी कि ये किसके बारे में लिखा जा रहा है। आखिर क्या लिखा जा रहा है। वो भी आपको जानना जरुरी है। चलिए, हम आपको दिखाते हैं।

कुमार निकेश अपने फेसबुक वॉल पर लिखते हैं – बनडमरू पिछले मैच में एक नया फॉर्च्यूनर भी लपेटा है भाई जो … शक गली वाले महल की शोभा बढ़ा रहा है। अलख निरंजन। #बनडमरू #डेढ़फुटिया। आगे निकेश लिखते हैं – हनी विक्रेता भदरु थोड़ा बाल लंबा कर लें तो एकदम सड़क फिल्मवाला महारानी लगेगा। # भदरु #बड़ा पेट #नामकुम।

फिर निकेश लिखते हैं – बनडमरू पुरा खुश है। इस मैच के मनी से उसका मॉल और महल दोनों तेयार हो जायेगा। मैच हारे या जीते फर्क नहीं पड़ता। #बनडमरू #डेढ़फुटिया। निकेश फिर लिखते हैं – बनडमरू सुना है सूर्य की तपती किरण में खुब नहाया है तुम। राज खुल गया सही में। सभ्य समाज के लिए कोढ़ हैं तू। #बनडमरू #डेढ़फुटिया।

निकेश का लिखना जारी है। निकेश कहते हैं कि सुना है भदरुआ का हनी खा के कुछ लोग गंभीर और लाइलाज बीमारी से जूझ रहे हैं। #भदरु #बड़ा पेट #नामकुम। निकेश लिखते हैं – भदरु का सपना है। बंगाल जैसा हनी उत्पादन केन्द्र खोलने का ताकि बीमार का इलाज करके खुब मनी लपेटे। #भदरु #बड़ा पेट #नामकुम। निकेश एक नहीं कई पोस्ट किये हैं। जो भाजपा के नेताओं की नींद उड़ा रखी है।

अगर आपको भाजपा नेताओं की खुदाई देखनी हैं। तो सीधे उनके पोस्ट पर चले जाये। आपकी बुद्धि खुल जायेगी और भाजपा नेताओं की पोल पट्टी आपके सामने परत दर परत खुलती चली जायेगी। निकेश लिखते हैं – भदरु जैसा हनी विक्रेता जिस मैच का प्रभारी बनेगा वो मैच हारा हुआ मान के चलना है। #भदरु #बड़ा पेट #नामकुम।

निकेश ने रांची के एक मीडिया चैनल और इस चैनल के साथ प्रेमालाप बढ़ा रहे भाजपा नेताओं की भी पोल-पट्टी खोल कर रख दी हैं। जो आजकल भाजपा नेताओं का चहेता बना हुआ है। जिसके घर जाकर असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा और नेता प्रतिपक्ष अमर कुमार बाउरी भोजन ग्रहण कर समस्त पापों से मुक्त होने का नाटक करते हैं। निकेश इस पूरे प्रकरण पर लिखते हैं कि स्तर कितना गिर गया है हमलोगों का कि एक पतलचटवा फर्जी चैनल का मालिक जिसका मुख्य पेशा दलाली, ठगी, भड़वागिरी, हिडेन कैमरा लगाके ब्लैकमेलिंग हैं। वो भी कहता है कि जिसको टिकट चाहिए, वो दिलवा देगा, खुद भी टिकट के लिए लगा हुआ है। लोगों ने अब कोठा कहना शुरु कर दिया है। पैसा दो नाच देखो।

मतलब कुल मिलाकर कुमार निकेश ने भाजपा के अंदर चल रही सारी गतिविधियों को अपने फेसबुक वॉल पर इस प्रकार से लिख दिया है कि भाजपा नेताओं की दादी-नानी दोनों याद आने लगी हैं। जबकि समर्पित भाजपा कार्यकर्ताओं की एक लंबी फौज कुमार निकेश के इस पोल-पट्टी खोल अभियान के साथ बड़े ही प्रेम के साथ मजबूती से खड़ा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *