अपनी बात

झारखण्ड पुलिस द्वारा 68वीं अखिल भारतीय पुलिस ड्यूटी मीट 2025 का आयोजन जयपाल सिंह मुण्डा मेगा स्पोर्टस कॉम्पलेक्स होटवार परिसर में 10 फरवरी से, समापन 15 फरवरी को, उद्घाटन करेंगे राज्यपाल संतोष गंगवार 

झारखण्ड पुलिस ने उनके द्वारा आयोजित होनेवाली 68वीं अखिल भारतीय पुलिस ड्यूटी मीट 2025 के आयोजन की विधिवत् घोषणा कर दी। आज पुलिस मुख्यालय में प्रेस कांफ्रेस कर बताया गया कि यह आयोजन मरांग गोमके जयपाल सिंह मुण्डा मेगा स्पोर्टस कॉम्पलेक्स होटवार परिसर में 10 फरवरी से प्रारम्भ होगा जो 15 फरवरी तक चलेगा। जिसका उद्घाटन राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार करेंगे।

इस उद्घाटन समारोह में वरीय पुलिस पदाधिकारी एवं वरीय सेवानिवृत्त पदाधिकारी तथा कनीय पदाधिकारी की उपस्थिति में मार्च पास्ट की सलामी के साथ अखिल भारतीय पुलिस ड्यूटी मीट 2025 का शुभारंभ होगा। साथ ही साथ 15 फरवरी को इस समारोह का समापन मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन करेंगे। ज्ञातव्य है कि अखिल भारतीय पुलिस ड्यूटी मीट का आयोजन अखिल भारतीय पुलिस खेल कूद ऑथोरिटी के तत्वावधान में प्रत्येक वर्ष आयोजित किया जाता है।

सर्वप्रथम वर्ष 1953 में राईफल रिवाल्वर, सूटिंग प्रतियोगिता के रूप में प्रारंभ किया गया था । इसको प्रारंभ करने का मुख्य उद्देश्य व्यवासायिक प्रदर्शन के मानको को सभी पुलिस संगठनों के कर्मियों के बीच सर्वश्रेष्ठीकरण को प्रोत्साहित करना था। जैसे-जैसे इस आयोजन की सफलता एवं लोकप्रियता बढ़ता गया, इस पुलिस डयूटी मीट में अतिरिक्त प्रतियोगिताओं को शामिल किया गया। उदाहरण स्वरूप वर्ष 1954 में फर्स्ट एंट एम्बुलेन्स ड्रिल को शामिल किया गया एवं वर्ष 2010 में कमाण्डो प्रतियोगिता को शामिल किया गया।

सेन्टर कॉडिनेशन कमेटी के मार्गदर्शन में अखिल भारतीय पुलिस डियूटी मीट का आयोजन किया जाता है। राज्यों के महानिदेशक के कॉन्फ्रेस के दौरान दो वार्षिक कार्यकाल के लिए चुने जाते है। प्रतिभागियों तथा इन्वेट्स (Events) की संख्या बढ़ने के कारण वर्ष 1999 में अखिल भारतीय पुलिस डियूटी मीट मुख्य रूप से तीन भागों में बांटा गया। 1. राईफल रिवाल्वर सूटिंग प्रतियोगिता, 2. बैंड प्रतियोगिता, 3. साईन्टीफिंक एड टू इन्वेस्टिगेशन, पुलिस फोटाग्राफी, कम्प्यूटर अवयेरनेस, पुलिस विडियोग्राफी, एन्टी सबोटेज चेक (श्वान दस्ता) इत्यादि।

67वीं अखिल भारतीय पुलिस ड्यूटी का आयोजन वर्ष 2024 में आरपीएफ पुलिस संगठन के द्वारा लखनऊ में किया गया था। महानिदेशक एवं पुलिस महानिरीक्षक, झारखंड, रांची के निर्देशन में 68वीं अखिल भारतीय पुलिस ड्यूटी मीट 2025 का आयोजन पहली बार झारखंड के मोरांग गोमके, जयपाल सिंह मुण्डा खेल परिसर में किया जाएगा। इस प्रतियोगिता में देश के विभिन्न राज्यों से आये कुल 18 राज्य के प्रतिभागी, एवं केन्द्रशासित प्रदेश के दो राज्य के प्रतिभागी एवं देश के अर्द्ध सैनिक संगठनों की कुल आठ टीमें भाग ले रही हैं।

इस प्रतियोगिता में कुल 13 विषयों पर प्रतिस्पर्धा कराया जायेगा। 1. विधि विज्ञान परीक्षा लिखित। 2. मेडिको-लिगल मौखिक परीक्षा। 3. पुलिस फोटोग्राफी परीक्षा। 4. पुलिस वीडियोग्राफी। 5. क्राईम इन्वेस्टीगेशन लॉ रूल्स तथा कोर्ट जजमेंट। 6. लिफ्टिंग पैकिंग। 7. प्रदर्शों का अग्रसारण। 8. अंगुलांक विज्ञान प्रायोगिक एवं मौखिक परीक्षा। 9. पुलिस पोट्रेट। 10. ऑब्जर्वेशन। 11. कम्प्युटर साक्षरता। 12. श्वान प्रशिक्षण (श्वान के लिए)। 13. एण्टी सबोटेज चेक।

इस प्रतिस्पर्धा में पुलिस एवं अर्द्ध सैनिक संगठन के कुल 1,228 प्रतिभागी, जिनमें पुरुष प्रतिभागी 1160 एवं महिला प्रतिभागी 68, एवं श्वान दस्ता के 21 टीमों से 128 श्वान भाग ले रहे हैं। इन प्रतिस्पर्धा के मुल्यांकन हेतु 45 निर्णायक सदस्य होंगे। इन प्रतियोगिताओं का आयोजन स्थल (1) आई०टी०एस० (2) रक्षा शक्ति विश्वविद्यालय एवं (3) बिरसा मुण्डा खेल स्टेडियम में निर्धारित की गई है।

इस प्रतिस्पर्धा में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले चयनित प्रतिभागी प्रथम, द्वितीय, तृतीय को पुरस्कृत किया जाएगा। प्रतिस्पर्धा में बेहतर प्रदर्शन करने वाले टीम को  ओवर ऑल चैम्पियनशिप (विनर) ट्रॉफी प्रदान की जाएगी। साथ ही उप विजेता को ओवर ऑल चैम्पियनशिप (रनर) ट्रॉफी प्रदान की जाएगी। इसके साथ व्यक्तिगत चैम्पियनशिप एवं व्यक्तिगत रनर ट्रॉफी के साथ-साथ अनुसंधान के क्षेत्र में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करनेवाले अनुसंधानकर्ता को भी ट्रॉफी प्रदान किया जायेगा।

इस प्रतियोगिता में शामिल हो रहे प्रतिभागियों के लिए संध्या में सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया है, जिसमें मुख्य रूप से छउ नृत्य, नागपुरी डांस एवं जैप-10 और आई०आर०बी० के जवानों के द्वारा अपने-अपने रंगारंग मंच, नाटक से मधुर एवं मनमोहक, प्रदर्शन किया जाएगा। आनेवाले सभी प्रतिभागियों और अतिथियों को झारखंड के समृद्ध प्राकृतिक सौन्दर्य एवं पयर्टक स्थलों से परिचय कराने की भी व्यवस्था की गई है।