पलामू पुलिस ने सुजीत सिन्हा गिरोह के छह अपराधकर्मियों को बैरिया स्थित हाउसिंग कॉलोनी के एक खाली मकान से किया गिरफ्तार, हथियार एवं नगदी बरामद
दिनांक 12 जनवरी की रात को पलामू पुलिस को गुप्त सूचना प्राप्त हुई कि सुजीत सिन्हा गिरोह के कुछ सदस्य बैरिया स्थित हाउसिंग कॉलोनी में के०के० मेमोरियल स्कूल के बगल के एक खाली मकान में किसी बड़ी घटना को अंजाम देने की योजना बना रहे हैं। यह सूचना प्राप्त होते ही पुलिस अधीक्षक, पलामू के निर्देशानुसार शहर थाना प्रभारी पुलिस निरीक्षक देवव्रत पोद्दार के नेतृत्व में एक छापेमारी दल का गठन किया गया।
छापेमारी दल ने त्वरित कार्रवाई करते हुए उक्त स्थान की घेराबंदी की और जांच के दौरान 06 अपराधकर्मियों को अवैध हथियारों एवं अन्य आपत्तिजनक सामग्री के साथ गिरफ्तार किया। प्रारंभिक पूछताछ में अभियुक्तों ने स्वीकार किया कि वे सभी सुजीत सिन्हा गिरोह के सदस्य हैं और व्यवसायियों से रंगदारी मांगने की योजना बना रहे थे।
इन छह अपराधियों से 7.65 mm लोडेड पिस्टल – 02, 7.65 mm खाली मैगजीन – 01, 7.65 mm की गोली – 04, 9 mm की गोली – 07, Vivo मोबाइल – 02, Oppo मोबाइल – 03, Realme मोबाइल – 01, Samsung मोबाइल – 05, नकद राशि – ₹10,130/-, बैग और कपड़े बरामद किये गये। जिन छह अपराधियों को गिरफ्तार गिरफ्तार किया गया। उन अभियुक्तों के नाम एवं विवरण इस प्रकार है –
1. प्रिंस कुमार (25), पिता- ललन सिंह, ग्राम- एगहारा, थाना- एनटीपीसी खैरा, जिला- औरंगाबाद, बिहार। 2. अमित कुमार शर्मा उर्फ सोनू (26), पिता- संतोष शर्मा, ग्राम- तुतवाड़ी मोहल्ला, थाना- कोतवाली, जिला- गया, बिहार। 3. सौरभ सिंह (24), पिता- मनोज कुमार सिंह, ग्राम- कृष्णा नगर कॉलोनी, थाना- मुफस्सिल, जिला- गया, बिहार। 4. अमित चौधरी उर्फ ऋतिक चौधरी (25), पिता- रविंद्र चौधरी, ग्राम- मेरौनी, थाना- भवनाथपुर, जिला- गढ़वा। 5. समीर अंसारी उर्फ नसरू (33), पिता- स्व. जसीम अंसारी, ग्राम- महुदडवा, थाना- तरहसी, जिला- पलामू। 6. धर्मेंद्र कुमार पांडेय उर्फ बबलू पांडेय (37), पिता- सरयू पांडेय, ग्राम- आमर, थाना- मझिआंव, जिला- गढ़वा। गिरफ्तार अभियुक्तों के विरुद्ध कांड संख्या- 33/2025 के तहत आर्म्स एक्ट एवं अन्य धाराओं के अंतर्गत प्राथमिकी दर्ज की गई है।
इन अपराधियों को गिरफ्तार करने में जिन पुलिस अधिकारियों की भूमिका सराहनीय रही। उनके नाम इस प्रकार है। 1. पु.नि. देवव्रत पोद्दार, थाना प्रभारी, शहर थाना। 2. पु.अ.नि. तंजिलुल मन्नान मनौवर। 3. पु.अ.नि. ऋषिकेश कुमार दुबे। 4. पु.अ.नि. संगीता कुमारी झा। 5. स.अ.नि. राकेश कुमार। 6. स.अ.नि. भूपेंद्र सिंह। 7. आरक्षी मधु कुमार। 8. शाहिन परवेज। 9. सत्येंद्र कुमार यादव। 10. राकेश कुमार सिंह। 11. नंदलाल पटेल। 12. पंचम तिवारी। 13. चालक श्रीकांत पांडेय एवं 14. रामचंद्र राम।