अपनी बात

ये देखिये भाजपा के परिवर्तन यात्रा का हाल, जिसे कोई नहीं दिखायेगा, वो देखिये सिर्फ विद्रोही24 पर, ये बेरमो विधानसभा का हाल है, जहां रैली होनी थी, रैली सुपर फ्लॉप हुई व भाजपा नेता मुंह छुपाते दिखे

ये देखिये भाजपा के परिवर्तन यात्रा का हाल, जिसे कोई अखबार या मीडिया हाउस नहीं दिखायेगा। वो देखिये सिर्फ विद्रोही24 पर। ये बेरमो विधानसभा का हाल है। जहां रैली होनी थी। रैली सुपर फ्लॉप सिद्ध हुई है और यहां के भाजपा नेता मुंह छिपाते फिर रहे हैं। आप स्वयं देखिये, जहां रैली होनी हैं, वहां का दृश्य है। जहां 70 प्रतिशत कुर्सियां खाली हैं। जिस पर बैठनेवाला कोई नहीं हैं।

पहले यहां के आयोजकों ने इस रैली में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री आदित्य नाथ योगी के आने का ऐलान किया था। बाद में हुआ कि आदित्यनाथ योगी नहीं आयेंगे। उनकी जगह शिवराज सिंह चौहान आयेंगे। शिवराज सिंह चौहान के आने की बात कैंसिल हुई तो बोला गया कि असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा आयेंगे। जब हिमंता बिस्वा सरमा का नाम कैंसिल हुआ तो बताया गया कि भोजपुरी गायक मनोज तिवारी आयेंगे।

लोग बताते हैं कि मनोज तिवारी के आने के लिए बेरमो में हैलीपेड भी तैयार हुआ। लेकिन वे भी नदारद और फिर बाकी काम बारिश ने कर दिया। जिस बारिश से श्रोताओं को बचाने के लिए शेड बनाने का निर्देश दिया गया था। वो शेड भी नहीं बना। लोग बताते हैं कि इस आयोजन के लिए प्रदेश मुख्यालय से दस लाख रुपये भी मिले थे। लेकिन सब खा-पीकर लोगों ने बराबर कर लिया।

भाजपा के ही लोग बता रहे है कि इस रैली के नाम पर जमकर चंदाखोरी भी हुई। सीसीएल के अधिकारियों में भाजपाई चंदाखोरों ने त्राहिमाम मचाकर रख दिया। जिसे जहां से चंदा मिला, ले उड़े और पार्टी के प्रोग्राम का छीछालेदर हुआ सो अलग। लोग यह भी बता रहे है कि स्थानीय भाजपा कार्यकर्ताओं ने इस प्रकार की सूचना भाजपा प्रदेश कार्यालय के नेताओं को भी दी थी। पर पार्टी के प्रदेश स्तरीय नेताओं ने इस कान से सुना और उस कान से निकाल दिया। कुल मिलाकर परिणाम यह है कि परिवर्तन यात्रा टांय-टांय फिस्स हो चुकी है।

भाजपा के कट्टर समर्पित कार्यकर्ता बताते हैं कि अगर राज्य में परिवर्तन से पहले भाजपा ने अपने चाल-चरित्र में सुधार नहीं लाया तो इस पार्टी का भगवान ही मालिक है। बेरमो की इस रैली से जनता उठकर चली गई। कार्यकर्ता मुंह छुपाये और चलते बने। खाली पड़ी कुर्सियां ही भाषण सुनती रही यानी बेरमो में परिवर्तन यात्रा रोती रह गई। कुल मिलाकर भाजपा का परिवर्तन यात्रा बेरमो में सुपर फ्लॉप नहीं, बल्कि सुप्रीम फ्लॉप सिद्ध हुई।