अपनी बात

जिसने GST के खिलाफ PM नरेन्द्र मोदी का पुतला फूंका, उसे जमशेदपुर महानगर का तीसरी बार महामंत्री बना दिये जाने पर बवाल, भाजपा को विधानसभा चुनाव में पड़ सकते हैं लेने के देने

भारतीय जनता पार्टी जमशेदपुर महानगर की नई-नई जारी हुई सूची को लेकर भाजपा में बवाल है। जमशेदपुर महानगर भाजपा के पूर्व मीडिया प्रभारी अमर सिंह का कहना है कि राष्ट्र की सबसे बड़ी पार्टी भाजपा का महानगर पदाधिकारियों की नियुक्ति संगठन का एक हिस्सा है। परन्तु पहले जो चुनाव से पदाधिकारियों का निर्वाचन होता था। उसके जगह अब करीबियों और पैरवीकार का मनोनयन की प्रथा से पार्टी कमजोर होते जा रही है। जिससे कर्मठ कार्यकर्ताओ का मनोबल गिरता जा रहा है।

अमर सिंह का कहना है कि भाजपा के लोकप्रिय प्रधानमंत्री द्वारा एक देश एक टैक्स के तहत कपड़ों पर भी GST लगाई गई थी। तब पार्टी में महामंत्री के पद पर रहते हुए अनिल मोदी ने पार्टी के संविधान से इतर जाकर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का पुतला फूंका और सार्वजनिक रूप से विरोध जताया था। परन्तु भाजपा के बड़े नेताओं का समूह, उससे बढ़िया काबिल आदमी अपने कार्यकर्ताओ में खोज नहीं पाती है। अब यें कोई आंतरिक समझौता है या कोई बड़ा पैरवी हैं। जिस कारण पार्टी बार-बार उसी को महामंत्री बनाती है। समझ नहीं आ रहा।

अमर सिंह का कहना है कि हम पार्टी से मांग करते है कि उसको जेड प्लस की सुरक्षा भी दे दी जाये क्योंकि अनिल मोदी को कुछ हो गया तो पार्टी को महामंत्री नहीं मिलेगा। बचपन से सुनता आया हूं कि भाजपा एक राष्ट्रवादी और एक विचारधारा की पार्टी है परन्तु कुछ ज्ञानी अहंकारी पदाधिकारी कार्यकर्त्ता से संवाद नहीं कर के भाजपा की दुर्गति कर रहे है और मनमानी करके सर्वनाश कर रहे है।

अमर सिंह का कहना है कि अगर जीत का अमृत निकालना है तो 2019 के हार का मंथन करना पड़ेगा वरना परिणाम आशा अनुरूप नहीं आएगा। संगठन के कार्यकर्त्ता से संवाद टूट चूका है कोई बात कार्यकर्त्ता की सुनने या समझने को कोई तैयार ही नहीं है। अमर सिंह ने पिछले महीने 11 जुलाई को भाजपा के जिलाध्यक्ष सुधांशु ओझा को एक पत्र भी लिखा था, जिसकी प्रतिलिपि भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी और सर्वाधिक होनहार द्वय कर्मवीर सिंह संगठन मंत्री और प्रदीप वर्मा महामंत्री को संप्रेषित किया था। जिस पत्र में अमर सिंह ने जुगसलाई मंडल के अध्यक्ष व जिला महामंत्री अनिल मोदी के पार्टी विरोधी गतिविधियों की जानकारी भी दी थी।

अमर सिंह का कहना है कि जिस व्यक्ति पर कार्रवाई होनी चाहिए, उस व्यक्ति को फिर से महामंत्री बना दिया जाना, बताता है कि पार्टी में समर्पित कार्यकर्ताओं को ठेंगा दिखाया जा रहा है और ऐसे लोगों को जिम्मेदारी दी जा रही हैं, जो पैरवी में महारत हासिल किये हो। अमर सिंह का कहना है कि लोकसभा चुनाव में नरेन्द्र मोदी की सभा का कार्यक्रम देख-रेख करनेवाला बनाया और विधानसभा चुनाव में जुगसलाई विधानसभा सम्मान समारोह का संयोजक बनाया गया।

इससे भाजपा कार्यकर्ता सशंकित है, क्योंकि सम्मान समारोह में बहुत सारे वरिष्ठ कार्यकर्ताओं को खबर तक नहीं की गई। इससे बडी अनुशासनहीनता और कुछ हो ही नहीं सकती। इसलिए महामंत्री अनिल मोदी पर कार्रवाई करने के बजाय, उसे फिर से महामंत्री बना दिया जाना, पार्टी के लिए घातक ही होगा। हो सकता है कि एक बार फिर से इस पूरे क्षेत्र से भाजपा का कही सफाया न हो जाये, क्योंकि इसकी संभावना अब बलवती हो गई।